एटीएम कार्ड धारकों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अगर आपके पास बिना इलेक्ट्रॉनिक चिप वाला एटीएम कार्ड है तो उसे समय रहते ही बैंक से बदल लें। आइए जानते हैं क्यों...
Trending Videos
विज्ञापन
एटीएम कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, बदलना पड़ेगा कार्ड
2 of 8
देशभर में एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर हो रहे फ्राड की घटनाओं के
बाद आरबीआई ने अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक चिप वाले एटीएम कार्ड ही जारी करने के
सभी बैंकों को कडे़ निर्देश दिए हैं। आरबीआई ने 1 फरवरी से बैंकों की ओर
से जारी किए जाने वाले बिना चिप वाले एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, बदलना पड़ेगा कार्ड
3 of 8
आरबीआई
ने यह सख्ती बैंकों द्वारा की जा रही लापरवाही के बाद की है। ऐसा इसलिए है
क्योंकि आरबीआई ने सितंबर में बैंकों को पुराने एटीएम कार्ड के
बजाय चिप बेस्ड कार्ड ही जारी करने के निर्देश दिए थे लेकिन बैंक निर्देशों
की अनदेखी कर स्टाक में पड़े इन नार्मल एटीएम कार्डों को ही जारी कर रहे थे। इससे एटीएम कार्ड क्लोनिंग से फ्राड की शिकायतों में बढ़ोतरी हो रही थी।
एटीएम कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, बदलना पड़ेगा कार्ड
4 of 8
असुविधा से बचने को ये करें उपभोक्ता- अगर आपका एटीएम कार्ड पुराना है और उसमें चिप नहीं लगी है तो उसे बदलने के लिए बैंक की शाखा में संपर्क कर लें। इससे आपको नया कार्ड जारी होने तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही नया कार्ड आएगा तो पुराना कार्ड बैंक जमा करा लेगा।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, बदलना पड़ेगा कार्ड
5 of 8
वहीं, आरबीआई
की इस सख्ती और बैंकों की मनमानी से देशभर में उन एटीएम धारकों को परेशानी
का सामना करना पड़ रहा है जिनके एटीएम कार्ड की वैलिडिटी जनवरी और फरवरी
2016 में खत्म हो चुकी है। ऐसे ग्राहकों को नए चिप युक्त कार्ड आने तक
इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, बदलना पड़ेगा कार्ड
6 of 8
पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड वीके
श्रीवास्तव बताते हैं कि बैंकों को मिले निर्देशों के आधार पर काम शुरू हो
गया है। अब नया खाता खुलवाने वाले खाता धारकों को सिर्फ चिप वाले एटीएम
कार्ड ही जारी किए जा रहे हैं। चूंकि ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने के लिए
व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसलिए शुरू में कार्ड जारी होने में थोड़ा
समय लग रहा है। व्यवस्था रुटीन में आने के साथ ही समय से चिप वाले कार्ड
जारी हो जाया करेंगे।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, बदलना पड़ेगा कार्ड
7 of 8
शिमला में आ रहे सैकड़ों मामले-शिमला
में एक्सपायर होने के बाद नया एटीएम कार्ड जारी न होने को लेकर बड़ी
शिकायतें आ रही हैं। खाता धारक बैंक शाखाओं के चक्कर लगा रहे हैं और बैंक
अधिकारी साफ बताने की स्थिति में नहीं है कि कार्ड कब तक मिलेंगे।
एटीएम कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, बदलना पड़ेगा कार्ड
8 of 8
खलीणी
निवासी रमन आर्य ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड पिछले महीने एक्सपायर हो
गया। नए कार्ड के लिए उन्होंने आवेदन किया लेकिन अब तक नया एटीएम कार्ड
जारी नहीं हुआ है। इसी तरह की शिकायत कैथू निवासी अमन नेगी ने भी की है।