फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का खुलासा, इस कारण बढ़ता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, ऐसे बचें

Wed, 05 Oct 2016 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। डॉक्टरों ने इस बीमारी पर ताजा रिपोर्ट दी है जिसमें बचाव के भी उपाय दिए गए हैं। आइए जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कब ज्यादा होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है-
विज्ञापन

2 of 8
डॉक्टरों के अनुसार आयु बढ़ने के साथ साथ ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अनुमान के मुताबिक हर छह सेकंड में एक व्यक्ति ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में आ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ब्रेन स्ट्रोक होने के तीन घंटों के भीतर मरीज को अस्पताल पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
चिकित्सकों का कहना है कि स्ट्रोक के कारण व्यक्ति के मुंह हाथ और बाजू पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिसे आम भाषा में अधरंग या पक्षाघात भी कहा जाता है। हिमाचल में औसतन इस रोग के पंद्रह से बीस हजार के करीब मरीज हैं। जबकि प्रत्येक वर्ष पांच से दस हजार नए लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक स्ट्रोक होने पर व्यक्ति के दिमाग में खून का बहाव रुक जाता है, जिससे कि ऑक्सीजन नही पहुंच पाती।

4 of 8
डांक्टरों का कहना है कि ब्रेन स्ट्रोक को कम करने के लिए तथा उससे बचने के लिए व्यक्ति  को धूम्रपान छोड़ना चाहिए। जबकि बीपी को कंट्रोल करने से 40 प्रतिशत दर कम किया जा सकता है। वहीं शुगर का उचित इलाज मिलने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
जिन लोगों का वजन ज्यादा है। उन्हें अपने वजन को कंट्रोल करना चाहिए। इसके अलावा रोजाना आधे घंटे सैर करनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
आईजीएमसी के न्यूरोलोजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा का कहना है कि जिन लोगों को ब्रेन स्ट्रोक होता है। उन मरीजों को तीन घंटे के भीतर तुरंत अस्पताल लाना चाहिए। जिससे कि उन्हें सही समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

7 of 8
ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में 40 वर्ष की आयु से कम के 20 प्रतिशत लोग चपेट में हैं। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि 50 फीसदी मरीज स्ट्रोक होने के छह महीनों भीतर मरते हैं। 25 फीसदी कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
व्यक्ति के मुंह टेढ़ा होना, बाजू का काम न करना, ठीक से देख न पाना। ये ब्रेन स्ट्रोक के लक्ष्ण हैं। इसके अलावा इसकी जानकारी न होना स्ट्रोक का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें