बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान से अफेयर की अफवाहों पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। शूटिंग के लिए मनाली पहुंची हुमा ने बताया कि आखिर सोहेल से उनका क्या रिश्ता है। आइए जानते हैं
विज्ञापन
2 of 7
बालीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि उनकी सफलता से जलकर उनके दुश्मन खेमे ने उन्हें परेशान करने के मकसद से उनके और अभिनेता सोहेल खान के अफेयर की बातें उड़ाई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के लिए मनाली पहुंची हुमा कुरैशी का कहना है कि क्रिकेट मैचों के दौरान तथा कुछ फिल्मी पार्टियों में वे संयोगवश सोहेल खान से कुछ पलों के लिए मिली थी लेकिन इन छोटी मुलाकातों को अफेयर कहना कोरी बकवास और अफवाह बताया।
4 of 7
हुमा ने बताया कि मनाली के जिस होटल में रुकी हैं, इत्तेफाकन सोहेल भी सलमान खान के साथ टयूबलाइट की शूटिंग को वहीं रुके हुए हैं। लेकिन कुछ खुरापाति लोग इस संयोग को भी चटखारे लेकर बयान करेंगे। वैसे दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
कहा कि उन्होंने शाहरूख खान के साथ नैरोलक पेंट तो आमिर खान के साथ सेमसंग की एड फिल्म में काम किया है। दोनों ही अभिनेताओं को उन्होंने काफी प्रतिभावान बताया। अभिनेत्री ने बताया कि वे माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना आदर्श मानती हैं। हुमा दिल्ली में पढ़ी हैं। वे स्कूल के दिनों में भी मनाली आई हैं। मनाली का टुअर उन्हें हमेशा रोमांच से भर देता है।
विज्ञापन
6 of 7
वहीं, मायानगरी मुंबई के कलाकरों को अब कुल्लू-मनाली की मनोरम वादियां कुछ ज्यादा ही रास आने लगी हैं। लिहाजा पिछले एक माह से बॉलीवुड हस्तियों का मनाली पहुंचने का सिलसिला जारी है। सलामान खान और अक्षय कुमार के बाद अब अभिनेत्री हुमा कुरैशी मनाली पहुंच चुकी हैं।
बदलापुर और गैंग्स ऑफ वासेपुर में बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नामांकन पा चुकी हुमा कुरैशी जॉली एलएलबी की शूटिंग के लिए मनाली पहुंची है। इस बार उन्हें इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट फीमेल लीड रोल के लिए लिया गया है। (फोटो: सोशल मीडिया)