केंद्र सरकार के प्रस्तावित रोड सेफ्टी बिल के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल हिमाचल में पूरी तरह सफल रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की करीब 2200 बसें वीरवार को दिनभर खड़ी रहीं। तकरीबन 3900 रूटों पर उन्होंने कोई बस नहीं चलाई। चंबा बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
2 of 10
छोटे रूटों सहित लंबे रूट और प्रदेश से बाहर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम के लिए जाने वाले लोग बार-बार निजी बसें बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। उधर, सुबह के समय नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को परेशान होना पड़ा। चंबा में खड़ी बसें।
विज्ञापन
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
3 of 10
बुधवार रात 12 बजे से ही यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कई बसें आधे रूट पर ही खड़ी हो गईं। एडवांस बुकिंग भी ऐन मौके पर रद्द की गईं जिससे लंबी दूरी वाले यात्री फंसे रहे। निगम के 10 हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एचआरटीसी को एक दिन में लगभग 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कुल्लू बस स्टैंड का नजारा।
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
4 of 10
कुल्लू बस स्टैंड पर परेशान यात्री।
विज्ञापन
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
5 of 10
ऊना बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
6 of 10
मंडी में घर जाने के लिए दिखी मारामारी। टैक्सी चालकों ने खूब कमाई की।
विज्ञापन
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
7 of 10
मंडी में प्राइवेट बस के छत पर सवार होकर जाते लोग।
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
8 of 10
मंडी बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
तस्वीरें: HRTC की हड़ताल, पूरे हिमाचल में नहीं चली एक भी बस
10 of 10
सोलन बस स्टैंड पर खड़ी बसें। ऑल इंडिया रोड ट्रांस्पोर्ट वर्कर फेडरेशन के आह्वान पर वीरवार को अधिकतर बसें बस अड्डों और सड़कों के किनारे खड़ी रहीं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ आदि राज्यों के लिए जाने वाले करीब 700 रूट रद्द कर दिए गए। एसी और वोल्वो बसें भी खड़ी रहीं। उधर, हर जिला मुख्यालय में केंद्रीय बिल के विरोध में यूनियनों के पदाधिकारियों ने नारेबाजी और प्रदर्शन भी किए। परिवहन निगम के एमडी डॉ. आरएन बत्ता ने बताया कि वीरवार रात 12 बजे से निगम की बस सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।