एचआरटीसी में कंडक्टर (टीएमपीए) की बंपर 1000 भर्तियां हो रही है। इसके लिए परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदक 100 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के साथ निगम की वेबसाइट http://hrtchp.com/hrtc/default.aspx पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
आवेदन करने वालों के पास कंडक्टर का लाइसेंस होना अनिवार्य किया है। यह पद अस्थायी होगा। उर्त्तीण अभ्यर्थियों को 55 सौ रुपये वेतन और सेल पर डेढ़ फीसदी कमीशन मिलेगा।
4 of 6
कुल 1000 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 340 पद, सामान्य बीपीएल के 80 पद, सामान्य एफएफ के 10, सामान्य पूर्वसैनिक के 90 और सामान्य स्पोर्ट्समेन के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इसके साथ ही एससी के लिए 160 पद, एससी बीपीएल 30, एससी एफएफ 05, एससी एक्स सर्विसमैन के 25 पद आरक्षित हैं।
एसटी के लिए 30, एसटी बीपीएल 10, एसटी एक्ससर्विमैन 10 और ओबीसी के लिए 125, ओबीसी बीपीएल 30, एबीसी एफएफ 05 और ओबीसी एक्स सर्विसमेन के लिए 20 पद आरक्षित हैं। आवेदनकर्ता हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। 18 से 45 आयु वर्ग के लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।