फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC BOD Decisions: एचआरटीसी कर्मियों को तोहफा, छठा वेतनमान लागू, जानें बैठक के बड़े फैसले

Sat, 18 Jun 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 6
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बीओडी फैसलों की जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 13,000 कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत सभी लाभ मिलेंगे। तीन महीने के भीतर इन्हें संशोधित वेतनमान और अन्य वित्तीय लाभ मिलेंगे। धर्मशाला में एचआरटीसी के निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने की। हालांकि किस कर्मचारी को क्या लाभ होगा, यह संशोधित वेतन निर्धारण होने के बाद ही पता चलेगा।

बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिमला सचिवालय के कर्मचारियों को भी पुलिस कर्मचारियों की तर्ज पर निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। निगम में कार्यरत 983 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाने की नीति भी बना ली है। इसमें से 754 को अनुबंध पर लाया गया है। शेष को सितंबर 2022 तक अनुबंध पर लाया जाएगा। छठे वेतनमान का लाभ देने पर निगम पर हर माह 12.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
एचआरटीसी कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
ऑन ड्यूटी चालक-परिचालक की मौत पर आश्रितों को तीन माह में नौकरी का प्रावधान 
ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत पर चालक-परिचालक के पारिवारिक सदस्यों के लिए भी बैठक में राहत का फैसला लिया गया है। पहले दुर्घटना का शिकार होने वाले चालक-परिचालक के पारिवारिक सदस्यों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ता था। लेकिन, अब दुर्घटना का शिकार होने वाले चालक-परिचालक के परिवार के सदस्यों को तीन माह के अंदर नौकरी का प्रावधान कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
110 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर किया जाएगा सेवानिवृत्त कर्मियों को एरियर का भुगतान
एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर के भुगतान के लिए विभाग 110 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेगा। इसके तहत मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का लाभ उनके खातों में पहुंचा दिया जाएगा। 

 

4 of 6
एचआरटीसी की नई बस। - फोटो : अमर उजाला
20 फीसदी किराया वृद्धि पर चलाई जाएंगी नई हिमधारा बसें, 360 नई बसें  होंगी शामिल
निगम के बेड़े में शामिल नई हिमधारा बसों को 20 फीसदी किराया वृद्धि के साथ चलाने का फैसला लिया है। डेढ़ माह के भीतर 360 और नई बसें आएंगी। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर होंगे। अगस्त में शिमला में 20 और धर्मशाला में 15 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।  
 

 
विज्ञापन

5 of 6
electric bus
अगस्त से शिमला और धर्मशाला में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
आगामी अगस्त में शिमला में 20 और धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। विभाग इन बसों को जिला मुख्यालयों में दौड़ाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bus fare
महिलाओं का जुलाई से लगेगा आधा किराया
जुलाई से महिलाओं का निगम की बसों में प्रदेश के भीतर 50 फीसदी बस किराया लगेगा। बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। मंत्री ने कहा कि सीमेंट के दामों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता है। फिर भी सरकार ने दबाव बनाकर प्रदेश में दाम कम करवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें