हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 23 मई को आयोजित की गई एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन कोर्स के लिए दो जून से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष एसएस कंवर ने बताया कि काउंसिलंग दो जून को सुबह दस बजे से मल्टी फैकल्टी भवन फेज टू में होगी। छात्र अपनी कैटेगिरी और प्राप्तांक के आधार पर काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।