फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक इतने रुपये में कर सकेंगे शक्तिपीठों के दर्शन, सरकार ने दी सुविधा

Sun, 11 Nov 2018 12:10 PM IST
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
वरिष्ठ नागरिकों को देवभूमि हिमाचल में शक्तिपीठों के दर्शन कराने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) एक विशेष धार्मिक पैकेज लेकर आया है। 
विज्ञापन

2 of 7
9450 रुपये खर्च करने पर साठ साल से ज्यादा उम्र के लोग प्रदेश में स्थित छह शक्तिपीठों के दर्शन कर सकेंगे। चार रात और पांच दिन के इस पैकेज के तहत ज्वालाजी, चामुंडा मंदिर, बज्रेश्वरी देवी, चिंतपूर्णी, बगलामुखी मंदिर और श्रीनयना देवी के दर्शन करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
पैकेज में यात्रा के अलावा रहना, खाना-पीना भी शामिल होगा। एचपीटीडीसी डीलक्स बस में बुजुर्गों को देवी दर्शन के लिए ले जाएगा। देवी दर्शन पैकेज के लिए 12 लोगों का ग्रुप होना जरूरी है। पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया है कि प्रदेश सरकार ने सीनियर सिटीजन की सुविधा के लिए यह विशेष पैकेज शुरू किया है।

4 of 7
फर्स्टएड सुविधा भी होगी उपलब्ध
बुजुर्गों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम फर्स्टएड भी उपलब्ध करवाएगा। जिस-जिस क्षेत्र से यात्रा गुजरेगी, वहां के स्थानीय डॉक्टरों के साथ निगम ने पहले ही संपर्क किया हुआ है। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी पसंद का ही भोजन परोसा जाएगा। मसालेदार भोजन से निगम इस यात्रा के दौरान परहेज करेगा शक्तिपीठों की यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक बुकिंग के लिए माल रोड शिमला स्थित निगम के मार्केटिंग ऑफिस में फोन नंबर 0177-2658302, 2652561 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : zokudo
यह रहेगा यात्रा का रूट
पहला दिन : शिमला के होटल होलीडे होम से सुबह नौ बजे यात्रा शुरू होगी। दाड़लाघाट के होटल बाघल में चाय दी जाएगी। बिलासपुर के लेकव्यू होटल में लंच होगा। शाम साढ़े चार बजे ज्वाला जी पहुंचेंगे। यहां होटल ज्वाला जी में ठहराव होगा। शाम को आरती में शामिल होंगे। दूसरा दिन : सुबह चिन्मय आश्रम तपोवन ले जाया जाएगा। यहां मेडिटेशन के बारे में बताया जाएगा। चामुंडा मंदिर के पास यात्री निवास में लंच होगा। शाम को चामुंडा देवी के दर्शन करेंगे और आरती में भी शामिल होंगे। रात्रि ठहराव यात्री निवास चामुंडा जी में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीसरा दिन : सुबह कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर ले जाया जाएगा। दोपहर को बगलामुखी मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन और आरती में शामिल होंगे। चिंतपूर्णी हाइट्स में रात्रि ठहराव होगा। चौथा दिन : सुबह श्रीनयनादेवी मंदिर के लिए यात्रा शुरू होगी। मां नयना देवी के दर्शन के बाद शाम को स्वारघाट के होटल हिल टॉप में रहने की व्यवस्था होगी। पांचवां दिन : सुबह शिमला के लिए रवाना होंगे। दोपहर को होटल बाघल दाड़लाघाट में लंच होगा। शाम साढ़े पांच बजे शिमला के होटल होलीडे होम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें