फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर पारदर्शी कोच में प्रकृति के नजारों का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक

Sun, 11 Nov 2018 11:55 AM IST
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम रेलवे का आधुनिक सुविधाओं से लैस नया कोच ‘विस्ता डोम’ शिमला पहुंच गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
कोच की खासियत यह है की इसमें बैठे सैलानी भीतर से ही बाहर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकते हैं।कोच की छत और दीवारें पारदर्शी बनाई गईं हैं, इतना ही नहीं कोच पूरी तरह वातानुकूलित है।
विज्ञापन

3 of 5
सीटें लकड़ी के साथ कुशन लगाकर तैयार की हैं। कोच के भीतर परंपरागत इंटीरियर स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। कोच में सुरक्षा के लिए स्टील रेलिंग लगाई गई है।इसके अलावा शीशा भी कठोर इस्तेमाल किया है।

4 of 5
कोच के अंदर सुंदर दिखने वाली फ्लोरिंग और एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। तापमान यंत्र भी लगाए हैं ताकि सैलानी जगह-जगह के तापमान से अवगत हो सकें। कोच के वायलेट और सुनहरे रंगों से रंगा है। इसकी सवारी के लिए सैलानियों को बुकिंग करवानी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पेशल रेल कोच विस्ता डोम ट्रॉयल पर शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। रविवार को इन्हें ट्रायल पर शिमला से कालका रवाना किया जाएगा।-प्रिंस सेठी, स्टेशन अधीक्षक शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें