टॉप-10 स्कूलों में इस बार चार सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। बोर्ड ने 104323 विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए थे, जिनमें 703 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 70571 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 34760 छात्र, जबकि 35811 छात्राएं शामिल हैं। 27197 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। 5617 की कंपार्टमेंट आई है, जो पिछले चार सालों में सबसे कम है। साल 2015-16 में 16616, 2016-17 में 16564, 2017-18 में 15214, 2018-19 में 6395 को कंपार्टमेंट थी।