फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Topper 2020: आईएएस, डॉक्टर तो किसी को बनना है इंजीनियर और शिक्षक

Wed, 10 Jun 2020 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में जिला कांगड़ा के इशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी की छात्रा तनु ने 98.71 (691/700) फीसदी अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा है, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 8 प्रतिशत अधिक है। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर पांच विद्यार्थियों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। लड़कियोें ने इस बार फिर बाजी मारी। 37 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई, जिनमें 23 छात्राएं, 14 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टॉप-10 स्कूलों में इस बार चार सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। बोर्ड ने 104323 विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए थे, जिनमें 703 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 70571 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 34760 छात्र, जबकि 35811 छात्राएं शामिल हैं। 27197 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। 5617 की कंपार्टमेंट आई है, जो पिछले चार सालों में सबसे कम है। साल 2015-16 में 16616, 2016-17 में 16564, 2017-18 में 15214, 2018-19 में 6395 को कंपार्टमेंट थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मेरिट में दूसरे नंबर पर हमीरपुर जिले के न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर के क्षितिज शर्मा 98.57 (690/700) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गलोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर का वंश शर्मा, कांगड़ा के इशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी की शगुन राणा और बिलासपुर के राजकीय उच्च विद्यालय पंतेहड़ की अनिशा शर्मा ने 98.43 फीसदी (689/700) अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये प्रति विषय व पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय 15 दिन में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा परिणाम पिछले चार साल के मुकाबले सबसे अधिक रहा है। साल 2015-16 में 66.88 फीसदी, 2016-17 में 87.57 और 2017-18 में 63.39 फीसदी, 2018-19 में 60.79 फीसदी रहा है। इस बार सबसे अधिक 68.11 प्रतिशत  रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें