साईना
- फोटो : संवाद
कंप्यूटर साइंस में कॅरिअर बनाने का सपना : साईना
न्यूगल पब्लिक स्कूल भवारना की छात्रा साईना ठाकुर कंप्यूटर साइंस विषय में कॅरिअर बनाना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा शक्ति चंद, दादी कमला देवी, माता पूनम देवी और पिता संजीव कुमार सहित स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों को दिया है। वर्तमान में साईना 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। साईना के पिता निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और माता गृहिणी हैं। विद्यालय के चेयरमैन अंकुर कटोच, निदेशक अशोक कटोच और प्रधानाचार्या निशा गुलेरिया ने सफलता पर बेटी और उसके माता-पिता को विशेष रूप से बधाई दी। प्रधानाचार्य निशा गुलेरिया ने बताया कि साइना कक्षा नर्सरी से इस विद्यालय में पढ़ रही हैं और पढ़ाई के अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता, कला स्पर्धा और अन्य गतिविधियों में भी आगे रहती हैं।