फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33 हजार 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम साय ने जताया आभार

Sun, 30 Mar 2025 07:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बिलासपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार जताया है।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33 हजार 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार जताया है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा से जुड़ी हैं, जो न केवल लोगों के जीवन में खुशहाली और सुविधा का नया सूर्योदय लाएंगी, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की नींव भी मजबूत करेंगी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने पीएम मोदी का गर्म जोशी के साथ किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा किया जिससे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डबल इंजन की सरकार बनी और अब स्थानीय निकाय चुनावों में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ इसमें ऊर्जा, खनिज और कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक बनेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी को देखने लगभग एक लाख लोग पहुंचे जनसभा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंतिम छोर तक लाभ पहुंचा है। साथ ही रेल, सड़क, एयर कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है।
 

4 of 6
रायपुर-अभनपुर मेमू ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-मन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने जनजातीय बहुल छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा और दशा दी है। भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है।
 
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को बांटी खुशियों का चाबी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बना और प्रयागराज महाकुंभ में भारत की संस्कृति की भव्यता को दुनिया ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम ने हितग्राहियों को बांटी खुशियों की चाबी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी शक्ति से जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें