मिड-डे मील योजना
- फोटो : अमर उजाला
कुक कम हेल्पर का मानदेय 500 रुपये बढ़ाया, मनरेगा दिहाड़ी भी बढ़ाई
बैठक में मिड-डे मील योजना के तहत कुक, हेल्पर के मानदेय में 1 अप्रैल 2023 से 500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे उन्हें प्रतिमाह 3500 रुपये के बजाय 4000 रुपये का मानदेय प्राप्त होगा। इस निर्णय से इस योजना के तहत कार्यरत 21,431 व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। मंत्रिमंडल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 15 अगस्त, 2023 से गैर जनजातीय क्षेत्रों में दिहाड़ी की दरें 224 रुपये बढ़ाकर 240 रुपये करने तथा जनजातीय क्षेत्रों में 280 रुपये से बढ़ाकर 294 रुपये करने को भी स्वीकृति प्रदान की।