फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पर्यटकों से गुलजार हुईं बर्फ से लकदक मनाली की वादियां, देखें शानदार तस्वीरें

Wed, 20 Mar 2019 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
बर्फ से लकदक मनाली की वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गईं हैं। ताजा हिमपात के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए मनाली, सोलंगनाला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
मंगलवार को बड़ी संख्या में पर्यटक सोलंगनाला पहुंचे। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ में जमकर मस्ती की। साथ ही स्केटिंग और स्नो स्कूटर की राइट का आनंद लिया। 
विज्ञापन

3 of 10
वहीं पर्यटन सीजन को कैश करने के लिए पर्यटन कारोबारियों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटलों में भी ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला बढ़ गया है। मनाली घूमने के लिए आने वाले पर्यटक ऑनलाइन पूछताछ कर रहे हैं। 

4 of 10
इस बार मनाली में रिकॉर्ड बर्फबारी के चलते देश-विदेश से 50 फीसदी से अधिक सैलानी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
हिमाचल में मंगलवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री पहुंच गया है। 
विज्ञापन

6 of 10
सोलंगनाला
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि होने और तूफान की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

7 of 10
मौसम खुलने से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है।

8 of 10
मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.5, हमीरपुर में 27.2, कांगड़ा में 26.9, सुंदरनगर में 25.9, भुंतर में 25.0, नाहन में 24.7, चंबा में 24.6, धर्मशाला में 21.2, शिमला में 18.3, कल्पा मेें 12.4, डलहौजी में 11.6 और केलांग में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

9 of 10
उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, कल्पा में 0.4, मनाली में 2.6, कुफरी में 4.8, शिमला में 7.8 और नाहन में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

10 of 10
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 से 23 मार्च तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 24 मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें