फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगरी की युवती के साथ हिमाचली युवक ने रचाई शादी, ऐसे प्यार में बदली दोनों की दोस्ती

Sat, 29 Jun 2019 10:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचली दूल्हे और हंगरी की दूल्हन के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती। प्यार करने वाले एक-दूसरे का चेहरा पढ़कर सारी बातें समझ जाते हैं। हिंदुस्तानी दोस्त से शादी करने के लिए हंगरी की युवती ने पहले हिंदी सीखी और बाद में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हंगरी के रहने वाले युआना फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं। सन्नी देहल भी हंगेरियन भाषा में बातचीत करते हैं। शुक्रवार को हमीरपुर के वार्ड नंबर दो के रहने वाले सन्नी देहल और हंगरी की युआना ने शिव मंदिर हमीरपुर में सात फेरे लिए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के सैनिक स्कूल सुजानपुर से बारहवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सन्नी ने मर्चेंट नेवी में नौकरी की। वह वर्ष 2007-08 में दो साल तक इंग्लैंड और उसके बाद एक साल बेल्जियम में रहे। इसके बाद हंगरी चले गए। हंगरी में नौकरी के साथ सन्नी ने बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री हासिल की। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सन्नी और युआना की पहली मुलाकात लाइब्रेरी में हुई। युआना भी स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुकी हैं। दोनों के बीच दोस्ती बाद में विवाह तक पहुंच गई। सन्नी ने अपने माता-पिता को बताया। इसके बाद हमीरपुर से सन्नी के पिता सुरेंद्र देहल और माता लीला देहल दोनों हंगरी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां लड़की के माता-पिता के साथ विवाह के बारे में बात हुई। शादी के मौके पर वधू के माता-पिता, भाई-बहन समेत करीब 18 लोग हमीरपुर पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। कुछ दिन हिमाचल में बिताने के बाद दोनों वापस हंगरी जाएंगे। चूंकि, बेटे का वहां अपना कारोबार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें