फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक इंद्रजीत का सोशल मीडिया पर धमाल, देखें भाषा का रिमिक्स

Mon, 22 Oct 2018 02:29 PM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
बेशक हिमाचल में चार कोस बाद बोली बदल जाती हो, मगर लोक गायक इंद्रजीत की गायकी ने बोलियों के इस भेद को मिटा दिया है। उनके ठेठ कुल्लवी लोकगीतों का जादू यहां हर बोली के बच्चों-बुजुर्गों समेत तमाम प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलता है।

देखें वीडियो
विज्ञापन

2 of 6
उनकी आवाज के इस जलवे के पीछे नमित कपूर एक्टिंग (लैब) इंस्टीट्यूट मुंबई में अभिनय का प्रशिक्षण ले चुके सुरेश सुर की खास मेहनत है। इस संस्थान में बाजीराव मस्तानी, रामलीला समेत कई फिल्मों के नायक रहे रणवीर सिंह के साथ सुरेश सुर कक्षाएं लगा चुके हैं।

देखें वीडियो
विज्ञापन

3 of 6
कुल्लू निवासी सुरेश ने कई सीरियलों और फिल्मों में भी काम किया। उनके निर्देशन में इंद्रजीत के गीतों को यू-ट्यूब पर करोड़ों बार देखा-सुना जा चुका है।  इंद्रजीत के ‘लाड़ी शावणिए’, ‘बुधुआ मामा’, ‘सोलमा’, ‘साजा लागा माघे रा’ जैसे दर्जनों गीतों के खूब जलवे हैं।

देखें वीडियो

4 of 6
उनका लाड़ी शावणिए लोकगीत यू-ट्यूब पर करीब 38 लाख, बुधुआ मामा साढे़ 35 लाख, सोलमा 26 लाख और साजा लागा माघे रा लगभग 24 लाख बार देखा जा चुका है। यह फेहरिस्त बहुत लंबी है। 26 वर्षीय इंद्रजीत ने बताया कि गीतों को तीन करोड़ से अधिक व्यूवर्स देख चुके हैं। सुरेश सुर साथ न होते तो यह मुकाम न होता। हम दोनों ने जेब से पैसे लगाए। कुल्लू की लग वैली का मीलों पैदल सफर किया। पुराने मकानों और ठेठ पहाड़ी लोगों पर फिल्मांकन किया।

देखें वीडियो
विज्ञापन

5 of 6
आज खुशी है कि जो लोग पहाड़ी गायकी से खिलवाड़ पर निराश थे, वे हमारी पीठ थपथपा रहे हैं।’ 35 वर्षीय सुरेश सुर का कहना है, ‘मोहब्बत मुझे वापस कुल्लू खींच लाई। मैंने इंदु से प्रेम विवाह किया। मेरे आई सुर स्टूडियो का जो ‘आई’ है, वह मेरी पत्नी का प्रथम नामाक्षर ही है। शादी के बाद महंगे कैमरे खरीदे। इंद्र ने अपनी गायकी पर खुद मेहनत की। मैंने वीडियो ऐसे बनाए कि इन्हें ज्यादा से ज्यादा लोग देखें।’

देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोलमा में संवाद डाले तो बन गई लघु फिल्म- इंद्रजीत और सुरेश सुर ने सोलमा लोकगीत पर नया प्रयोग किया। इसमें संवाद डाले गए तो यह लघु फिल्म ही बन गई। यह युगल गीत इंद्रजीत और लोकगायिका चारू शर्मा ने गाया है। अभिनय खुद इंद्रजीत ने किया। उनके साथ नायिका करसोग के बगशाड़ की निवासी सुजाता नेगी हैं जो सोलमा की भूमिका में है। सुजाता राज्य सचिवालय शिमला में सरकारी नौकरी करती हैं और लोग उन्हें सोलमा नाम से ही पुकारते हैं। लग घाटी के मूल निवासी इंद्रजीत ने बताया कि सोमवार को कुल्लू में सोलमा-दो गीत का भी लोकार्पण कर दिया गया।

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें