फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल नहीं पहुंच सके तो अमेरिका में ही ले लिए सात फेरे, दोनों परिवारों ने शादी का लाइव देखकर दिया आशीर्वाद

Wed, 20 May 2020 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में रह रहे युवक और युवती की पालमपुर में होने वाली शादी अमेरिका में ही कर दी गई है। अमेरिका में चिंतपूर्णी के रहने वाले एक पंडित ने यह शादी करवाई। यह शादी तीन लोगों के सामने ही हुई।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी बात तो यह है कि सात समंदर पार हुई इस इस शादी को लड़के और लड़की के परिजनों ने भी भारत में मोबाइल के जरिए देखा।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बैजनाथ के कंदराल गांव के कर्नल सुरेश कटोच और मां अंजला कटोच की बेटी शैली कटोच अमेरिका में निजी कंपनी की वरिष्ठ प्रबंधक हैं।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिनकी सगाई अमेरिका में रह रहे पठानकोट के व्यवसायिक महाजन परिवार देवेंद्र महाजन और मां प्रवीण महाजन के बेटे डॉ. अंकित महाजन से हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जो वहां निजी कंपनी में रिसर्च साइंटिस्ट हैं। यह शादी एक मई को पालमपुर में होनी थी। लेकिन कोविड-19 की वजह से यह दोनों भारत नहीं आ सके और उन्होंने यह शादी अमेरिका में ही कर ली।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यह शादी अमेरिका में रह रहे चिंतपूर्णी के पंडित राम शर्मा ने करवाई। लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि दोनों की शादी भारतीय परंपरा के अनुसार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यहां से ही शादी का लाइव देखकर आशीर्वाद दिया। उनकी यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें