फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: हिमाचल में खराब मौसम की मार, 475 सड़कें ठप, कुल्लू और मनाली में कल स्कूल बंद

Sun, 04 Feb 2024 08:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/चंबा/मंडी
विज्ञापन
1 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
 हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को पांचवें दिन भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में दिनभर झमाझम बारिश होती रही। चोटियों पर बर्फ की मोटी परत चढ़ गई है। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 475 सड़कों पर अभी भी यातायात ठप है। प्रदेश भर में 333 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद होने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल है। कुल्लू व लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए फिर बंद हो गई है। टनल के आसपास 45 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। बता दें कि दो दिन पहले ही बीआरओ ने बर्फ हटाकर टनल को आपातकालीन सेवा के लिए बहाल किया था। वहीं खराब मौसम के चलते कुल्लू और मनाली में कल स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू लाहौल फिर शुरू हुआ बर्फबारी-बारिश का दौर
कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कुल्लू व लाहौल में बर्फबारी व बारिश का दौर शुरू हो गया है। ताजा बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। ऐसे में लाहौल का कुल्लू से संपर्क कट गया है। रविवार देर रात्रि से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन

3 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ 15 सेंटीमीटर, साउथ पोर्टल में 12, सिस्सू में 9 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं बारिश व बर्फबारी के चलते लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर बसों के पहिए थम गए हैं। घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है।

4 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
पांगी में एक बार फिर से बर्फबारी 
उधर, जनजातीय क्षेत्र पांगी में रविवार सुबह एक बार फिर से बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। बर्फबारी के कारण पहले ही जनजातीय क्षेत्र पांगी देश दुनिया से कटा हुआ है। ऐसे में फिर से शुरू होने वाली बर्फबारी ने  पांगीवासियो की दुश्वारियां बढ़ा कर रख दी है। पांगी की अधिकांश पंचायते चार दिनों से अंधेरे में ही डूबी हुई है।
विज्ञापन

5 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अब फिर से बर्फबारी का क्रम आरंभ होना ग्रामीणों की चिंताओं को बढ़ा गया है। पांगी से कुल्लू, लाहौल मार्ग समेत 19 संपर्क मार्गो पर यातायात पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। जनजातीय क्षेत्र पांगी की सुराल में 2 फीट बर्फबारी के बाद अब फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

6 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी
पर्यटन नगरी धर्मशाला में रविवार सुबह से मैदानी क्षेत्र में बारिश हो रही है। जबकि धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है। धुंध के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। वाहन चालक वाहनों की लाइटें जलाकर सफर कर रहे हैं। जिले भर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन

7 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
महाविद्यालय में 11 फरवरी तक अवकाश घोषित
जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के चलते महाविद्यालय में 11 फरवरी तक अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने आदेश जारी किए हैं।

8 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
बारिश और ताजा हिमपात से जिला में बढ़ी मुश्किलें
शनिवार रात से जारी बारिश और ताजा हिमपात से जिला में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऊपरी क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पूरा मंडी जिला शीतलहर की चपेट में हैं। अब तक बर्फबारी के चलते जिला के 36 मार्ग, 100 ट्रांस्फार्मर और 35 पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं।

9 of 15
Snowfall - फोटो : अमर उजाला
सिराज, चौहारघाटी और नाचन के कई इलाकों में जरूरी सामान की आपूर्ति ठप और बिजली बंद हैं। कई स्थानों पर अंधेरा और पानी की पाइपे जाम होने से पानी की दिक्कत हो गई है। लोग बर्फ को पिघलाकर पानी निकाल रहे हैं।

10 of 15
अटल टनल रोहतांग में हो रही हल्की बर्फबारी।-संवाद
अटल टनल यातायात के लिए  बंद, नेहरुकुंड में रोके पर्यटक वाहन
अटल टनल रोहतांग (धुंधी) South Portal में लगभग सात इंच ताजा बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के कारण किसी भी वाहनों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति नहीं है। पर्यटक वाहन नेहरुकुण्ड तक भेजे जा रहे हैं। मनाली में बर्फबारी के दौर जारी है। मनाली से सटे ग्रामीण इलाकों में 4 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। प्रशासन ने पर्यटकों व यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम में यात्रा से बचें।

 

11 of 15
किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों ने भी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। छितकुल में 60 सेंटीमीटर से अधिक हिमपात दर्ज हुआ है। बर्फबारी से ऊपरी इलाकों में शीतलहर बढ़ गई है। जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में रविवार को पहाड़ी से भूस्खलन होने से यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है। शाम सात से सुबह पांच बजे तक यहां से वाहनों के गुजरने पर पहले ही प्रतिबंध है।
 

12 of 15
चराबड़ा में सड़क पर फिसलन से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
चराबड़ा में सड़क पर फिसलन से लगा जाम
राजधानी के चराबडा में नेशनल हाईवे 05 पर सड़क पर फिसलन  से  जाम लगा रहा।  सड़क यातायात के लिए तो बहाल कर दी गई है लेकिन पाला पड़ने की वजह से सड़क पर  बर्फ शीशे में बदल गई है जिस पर गाडियां फिसल रही है। कुफरी और फागू के पास अभी भी छह सड़के बंद है। दिन के समय फागू में बड़ी और हल्की बर्फबारी लगी रही जिस से राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही है।

13 of 15
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर श्निवार को हो रही ताजा बर्फबारी।-संवाद
 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों  के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। आज कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट है।

 

14 of 15
बर्फबारी के बीच अटल टनल से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद
राज्य के मैदानी/निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है।  जबकि छह फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। सात फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

15 of 15
snowfall - फोटो : अमर उजाला
 आनी और रामपुर में ओलों ने बरपाया कहर
रविवार को भी तेज बारिश के चलते लोगों को दूध, ब्रेड, सब्जियों आदि की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उधर, बारिश  के मौसम में सड़कों को बहाली का काम भी प्रभावित हो रहा है। रविवार दोपहर बाद रामपुर और आनी में ओलों ने कहर बरपाया। रामपुर और आउटर सिराज के क्षेत्रों के लोग बर्फबारी की राह ताक रहे थे, लेकिन ओलावृष्टि से गुठलीदार फसलों को नुकसान हुआ है। मनाली में बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें