कुल्लू जिले में बारिश से कई जगहों पर बाढ़ आने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भुंतर-मणिकर्ण के समोड नाला में बाढ़ आने से कुल्लू-भुंतर-मणिकर्ण मार्ग बंद हो गया है। नाले का पूरा मलबा सड़क पर आ गया है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही जिसमें पर्यटक भी फंसे रहे। वहीं कटागला को जोड़ने वाली सड़क में जै नाला के जलस्तर के बीचोबीच एक पर्यटक वाहन फंस गया। मौसम की मार से जिला में दर्जनभर सड़कों पर यातायात अवरूद्ध हो गया है। वहीं नदी नाले भी उफान पर है।