फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, अटल टनल बंद, शिमला में बारिश

Tue, 23 Mar 2021 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में येलो और ऑरेंज अलर्ट के बीच मार्च के अंतिम सप्ताह में चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। प्रदेश में मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। हिमपात से जनजातीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अटल टनल रोहतांग को खराब मौसम के चलते फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
लाहौल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
 जलोड़ी दर्रा भी वाहनों के लिए बंद है। ताजा हिमपात से लाहौल घाटी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल रोहतांग के साथ नेशनल हाईवे 305 पर वाहनों की आवाजाही ठप है। रोहतांग में अभी तक 75 सेंटीमीटर, कोकसर में एक फीट, अटल टनल के दोनों छोर में 20 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में सात, जलोड़ी दर्रा में करीब 30 और सोझा में 20 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई है।




 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बंजार की ऊंची चोटियों जलोड़ी दर्रा, बूंगा, थीहणी, लांबा लांबरी, टील बछूट, गाड़ागुशैणी, बठाहड़, बशलेऊ दर्रा, घुशू-पुशू सहित अन्य ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। एसडीएम बंजार हेम चंद्र वर्मा ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। पर्यटकों व स्थानीय लोगों से जलोड़ी दर्रा की तरफ न जाने की अपील की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा ने कहा कि जलोड़ी दर्रा की तरफ वाहनों की आवाजाही ठप है। जैसे ही मौसम साफ होगा तो सड़क को बहाल किया जाएगा।
 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सिरमौर के चूड़धार, कांगड़ा जिले में त्रियूंड की पहाड़ियों, किन्नौर और चंबा के भरमौर की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के पांगी समेत ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी हुई है। वहीं पिछले दो दिनों से चंबा में बारिश दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिले में धौलाधार की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। पालमपुर, थुरल के अलावा अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई है। हमीरपुर में मूसलाधार बारिश और तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। प्रदेश में आज भी भारी बारिश और बर्फबारी का येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उधर, किन्नौर और बाहरी सिराज की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। शिमला में सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर, मंडी और सिरमौर जिले में ओलावृष्टि और अंधड़ के आसार जताए हैं। मौसम केंद्र ने 24 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। 25 मार्च से मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बीते 24 घंटों के मुकाबले प्रदेश में अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 10.4, भुंतर 7.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 14.4, नाहन 15.4, , पालमपुर 11.0 , सोलन 10.6, मनाली 3.0, कांगड़ा 13.5, मंडी 11.1, बिलासपुर 14.0, हमीरपुर 14.2, चंबा 10.3, डलहौजी 3.5 और कुफरी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें