स्नो एवं एवलांच स्टडी एसटेबलिशमेंट (सासे) मनाली की चेतावनी के बाद प्रदेश सरकार ने मंगलवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। कुल्लू और लाहौल के नेहरू कुंड, केलांग, पलचान, कोठी, रोहतांग टॉप, सिस्सू, तांदी, उदयपुर, बंजार, जलोड़ी में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। चंबा के किलाड़, पांगी, रानीकोट, मणिमहेश, हड़सर, किन्नौर के कल्पा, छितकुल, सांगला, पूह और शिमला के नारकंडा में हिम खंड गिरने की आशंका है।