हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहौल में गुरुवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में 45, कोकसर में 30, केलांग में 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। क्षेत्र में कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इसी बीच केलांग के समीप बिलिंग नाला में हिमखंड गिरने से केलांग-उदयपुर और केलांग सिस्सू मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मूलिंग पुल, चंद्रा घाटी, मयाड़ और पट्टन के वामतट इलाके में भी छोटे हिमखंड गिरे हैं। हालांकि, इन हिमखंडों के गिरने से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। गुरुवार सुबह जहां लाहौल घाटी ताजा बर्फबारी से लकदक हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं राजधानी शिमला में बुधवार की रात इस सीजन में सबसे गर्म रही। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिमला से ज्यादा सिर्फ नाहन में 13.1 डिग्री पारा दर्ज हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया।
4 of 5
snow shimla
- फोटो : अमर उजाला
बीते कई दिनों से माइनस में चल रहा कल्पा-केलांग का अधिकतम तापमान भी क्रमश: 7.7 और 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आगामी एक हफ्ते के दौरान पारे में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।