हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 7
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 अक्तूबर तक हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, कांगड़ा में 32.0, सुंदरनगर में 30.0, नाहन में 29.0, सोलन में 28.0, धर्मशाला-भुंतर में 25.8, शिमला में 24.4 और कल्पा में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
4 of 7
उधर, प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.3, कल्पा में 4.6, मनाली में 6.8, भुंतर-सोलन में 10.0 और शिमला में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
ऊझी घाटी के मनाली में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली। मनाली के आसपास हल्की बारिश हुई तो रोहतांग दर्रा और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। बर्फ के फाहों से मनाली और लाहौल की चोटियां सफेद हो गई हैं। ताजा हिमपात से शीतलहर बढ़ गई हैं। रोहतांग के साथ राहनीनाला, मढ़ी, गुलाबा, कोठी में भी बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन
6 of 7
बारालाचा, कुंजुम दर्रा, शिंकुला दर्रा, भरतपुर, मकरबे शिकरबे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, पतालसु पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास, चंद्र खानी पास, मनाली पास शेती और पीर पंजाल की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ है।
रोहतांग पास पर हिमपात के चलते मनाली के पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि विंटर पर्यटन के लिए यह बर्फबारी वरदान साबित होगी। वहीं, मंगलवार को पर्यटकों के लिए रोहतांग बंद होने से सैर सपाटे को पहुंचे सैलानी दर्रे का रुख नहीं कर सके।