रोहतांग दर्रा में बर्फ के दीदार के लिए कई पर्यटक पहुंचे हैं। कई दशकों बाद अक्तूबर माह में रोहातांग पास में कई फीट बर्फ देखने को मिल रही है। अमूमन इन दिनों रोहतांग दर्रा में बर्फ का नामोनिशान मिट जाता है।
विज्ञापन
2 of 8
हल्की बर्फबारी होने के बाद यह पिघल जाती है। आधिकारिक रूप से रोहतांग दर्रा को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन मनाली में पर्यटकों की कमी के चलते गिने चुने वाहन ही रोहतांग के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
3 of 8
इन दिनों रोहतांग में बर्फ के दीदार के लिए आसानी से परमिट उपलब्ध हो रहे हैं। दिनभर रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब अठखेलियां की। दिल्ली से आए कुलदीप, राजेश, आदित्य ने बताया कि अक्तूबर में इतनी अधिक बर्फ मिलने से वे हैरान हैं।
4 of 8
हालांकि मनाली तक पहुंचने में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान गुप्त राम मारूति ने बताया कि रोहतांग पास के लिए वाहन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
लेकिन अधिक सैलानी न होने के चलते कम ऑपरेटरों को रोजगार का मौका मिल पाया है। बाढ़ के बाद सैलानी मनाली का रुख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
बताया कि बर्फ मनाली के बंद पडे़ पर्यटन को रफ्तार देगी। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ के कारण मनाली के पर्यटन सीजन को धक्का लगा है।
विज्ञापन
7 of 8
रोहतांग में टिकी बर्फ मनाली के लिए रोजगार लेकर आएगा। एसडीएम मनाली रन घरसंगी ने बताया कि रोहतांग पर ताजा हिमपात हुआ है।