शिमला के कुफरी और कुल्लू के मनाली में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। शिमला के जाखू में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। लाहौल-रोहतांग में भारी बर्फबारी हुई है। चेतावनी के बीच राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी है। आज और कल पूरे प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बारिश-बर्फबारी होने से हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है।