फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: प्रदेश में झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप

Sat, 25 Mar 2023 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
चंबा में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश और चोटियों पर बर्फबारी हुई है। राज्य में दो नेशनल हाईवे समेत 15 सड़कें बंद हैं। 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। पांच पेयजल स्कीमें प्रभावित चल रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : संवाद
चंबा, रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के चुराह उपंमडल की ग्राम पंचायत टेपा में सुबह हल्का हिमपात हुआ। लंगेरा में 4 से 5 इंच बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : संवाद
राजधानी शिमला में सुबह झमाझम बारिश हुई। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

4 of 5
- फोटो : संवाद
मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 मार्च तक बारिश के आसार हैं। 27 और 28 मार्च को यहां मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें