राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 19.7, बिलासपुर में 18.5, हमीरपुर में 18.7, कांगड़ा में 18.1, सुंदरनगर में 17.3, नाहन में 16.4, सोलन में 15.5, भुंतर में 16.8, धर्मशाला में 9.2, शिमला में 7.3 और कल्पा में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।