हिमाचल के जिला ऊना के टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटर पर सवार मृतक बच्चे का पिता, मां और पांच साल का भाई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार एलएमएल वेस्पा स्कूटर पर नंगल की ओर जा रहा था।
2 of 7
पीछे से एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर बच्चे के चीथड़े उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार ललड़ी निवासी बहादुर सिंह(40) पुत्र कर्मचंद अपने ढाई वर्षीय बच्चे रूबांस, पांच साल के बेटे युवांश और पत्नी कृष्णा देवी (35) के साथ स्कूटर पर नंगल की ओर जा रहा था।
3 of 7
टाहलीवाल से थोड़ा आगे जाते ही रॉयल गार्डन के समीप उनके स्कूटर को तेज गति से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
4 of 7
जोरदार टक्कर से ढाई वर्षीय रूबांस मां के हाथ से छिटक गया और उसके सिर व अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं, जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
5 of 7
जबकि बहादुर सिंह, युवांश और कृष्णा देवी इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बहादुर सिंह की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
बहादुर सिंह ललड़ी में टेंट की दुकान करता है। बताया जा रहा है कि हादसे के आरोपी बोलेरो चालक ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हादसे का मंजर ऐसा था कि मौके पर खून और बच्चे के शरीर के अंग बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।