फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बारिश ने बरपाया कहर, डीसी-एसपी दफ्तर में घुसा पानी, देखिए तबाही की 20 तस्वीरें

Fri, 02 Aug 2019 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना//मंडी
विज्ञापन
1 of 21
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मैदानी जिला ऊना में गुरुवार रात हुई रिकॉर्ड बारिश ने भारी तबाही मचाई। डीसी और एसपी दफ्तर सहित कई घरों में तीन फीट तक पानी घुस गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक ऊना में आठ साल बाद रिकॉर्ड 226 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले 13 अगस्त 2011 को 342 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

2 of 21
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय समेत ऊना के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्वां नदी के किनारे प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां बह गईं। हरोली के लोअर बढेड़ा में खड्ड का बांध टूटने से बाइक पानी में बह गई। 
विज्ञापन

3 of 21
- फोटो : अमर उजाला
सोलन के जाबली में डंगा गिरने से स्कूल ढहने की कगार पर पहुंच गया है। सोलन में फोरलेन की कटिंग के चलते कई घरों को खतरा हो गया है। प्रदेश में गुरुवार रात हुई भारी बारिश से दो एनएच बाधित रहे, जबकि 186 सड़कें बंद रहीं। 

 

4 of 21
- फोटो : अमर उजाला
चार और पांच अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। बंगाणा के हरिनगर में ल्हासा गिरने से ऊना-हमीरपुर सुपर हाईवे दो घंटे तक बंद रहा। चंडीगढ़-मनाली एनएच भी गंभर के पास भूस्खलन से बंद रहा।
विज्ञापन

5 of 21
- फोटो : अमर उजाला
 कांगड़ा के परागपुर में भी मकान क्षतिग्रस्त हुआ। हमीरपुर के टौणीदेवी, बिझड़ी और बड़सर में तीन मकान, एक दुकान और एक गोशाला को नुकसान पहुंचा। सिरमौर और जिला कांगड़ा में भी बारिश का दौर जारी रहा। 
विज्ञापन

6 of 21
- फोटो : अमर उजाला
गगल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दोनों उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि स्पाइस जेट की तीनों उड़ानें तय समय पर आईं। भुंतर में कोई उड़ान नहीं हुई। शुक्रवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन

7 of 21
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर में बीएसएल जलाशय के पास पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई, जबकि बिजली के तार टूटने से शहर में छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
धर्मपुर के रोपड़ी में गोशाला ढह गई। कमलाहू गांव में तीन मकानों में मलबा घुस गया।

8 of 21
- फोटो : अमर उजाला
झंडूता क्षेत्र में दो पशुशालाएं गिर गईं। पीपलूघाट में सामुदायिक भवन भूस्खलन की चपेट में आ गया। बिलासपुर के धनौला गांव में जगदीश चंद की गोशाला और बलघाड़ के नंदलाल की चक्केनुमा पशुशाला गिर गई।

9 of 21
- फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से गुजरने वाली बाल्द खड्ड में शुक्रवार को एक प्रवासी बालक की डूबने से मौत हो गई। बद्दी टोल बैरियर के निकट मिराज पुत्र कलाम (11) निवासी छपरा बिहार खड्ड में लोहा एकत्रित करते समय खड्ड के तेज बहाव में डूब गया।

10 of 21
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नादौन से सटे कोहला गांव में औद्योगिक क्षेत्र के निकट मानखड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण एक प्रवासी खड्ड में फंस गया। करीब सात घंटों तक खड्ड में फंसा रहा। 

11 of 21
- फोटो : अमर उजाला
सनवारा में सुबह करीब सवा दस बजे पर हेरिटेज कालका-शिमला रेलमार्ग पर मलबा गिर गया। इससे करीब ढाई घंटे तक मार्ग बाधित रहा।

12 of 21
- फोटो : अमर उजाला
अप मिक्स ट्रेन में 200 यात्री फंसे रहे। एक ट्रेन को कालका में रोका गया। जेसीबी मशीन और कर्मचारियों ने मार्ग बहाल कर 12:45 बजे ट्रेनों की आवाजाही बहाल की।

13 of 21
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। 

14 of 21
- फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
मैहरे    126
पांवटा साहिब    88
अंब    77
बरठीं    73
झंडूता    42
नाहन    36
नादौन    29
शिमला    25
मंडी    22

15 of 21
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें।

16 of 21
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें।

17 of 21
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें।

18 of 21
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें।

19 of 21
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें।

20 of 21
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें।
विज्ञापन

21 of 21
PIC - फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला रेलवे लाइन पर धर्मपुर-सनवारा के बीच भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से ट्रेनों की आवाजाही ढाई घंटे बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें