चौथी कक्षा में पढ़ते हुए अपनी बहनों संग खेल-खेल में लड़की बन किए डांस ने आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सहौड़ा के टिंकू विहान को हर किसी का चहेता बना दिया है।
विज्ञापन
2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के रूप में टिंकू की अदाकारी ऐसी है कि हर कोई उसे सच में लड़की ही समझता है।
विज्ञापन
3 of 12
- फोटो : अमर उजाला
लड़की का रूप धारण करने के लिए टिंकू किसी मेकअप मैन का सहारा नहीं लेता, बल्कि खुद ही अपने आप को लड़की के रूप में ढालता है।
4 of 12
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के किरदार में अभिनय करते-करते टिंकू अब इतना परिपक्व हो चुका है कि उसे अभिनय के लिए बॉलीवुड नगरी मुंबई तक के ऑफर आने लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 12
- फोटो : अमर उजाला
अपना अनुभव साझा करते हुए सहौड़ा के टिंकू विहान ने बताया कि वह बचपन में अपनी बहनों के साथ लड़की बन कर डांस करता था।
विज्ञापन
6 of 12
- फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे उसके डांस को स्कूल में भी करवाया जाने लगा।
विज्ञापन
7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद घर में आर्थिक तंगी के कारण उसने रामलीला में मंचन कर अपने अभिनय की शुरुआत की।
8 of 12
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मंचन में मिले पैसों के बाद उसने इस अभिनय को ही अपना पेशा बनाने की ठानी और आज वह इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि उसने पूरे प्रदेश सहित पंजाब आदि में भी जागरण में अपना अभिनय किया है।
9 of 12
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उसे हाल ही में मायानगरी मुंबई से भी जागरण में अभिनय करने का ऑफर आया था, लेकिन व्यस्तता के चलते उसे इस आफर को ठुकराना पड़ा।
10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
टिंकू ने बताया कि वह अपने अभिनय के साथ-साथ स्कूली कार्यक्रमों में बच्चों को डांस भी सिखाता है।
11 of 12
- फोटो : अमर उजाला
टिंकू ने बताया कि जब भी वह लड़की बन स्टेज पर अभिनय करने जाता था, तो उसे लोगों के कई कमेंट्स और ताने भी सुनने को मिलते हैं।