हिमाचल में बरसात कहर बरपा रही है। नाले में पानी का तेज बहाव JCB मशीन के साथ ड्राइवर को भी बहा ले गया। यह हादसा हिमाचल के चंबा जिले में सामने बाया है।
विज्ञापन
2 of 8
बाड़ा- तीसा नाले में बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेम राज उर्फ बादशाह खान निवासी थल्ली के रूप में हुई है। हेमराज ननाल प्रोजेक्ट में जेसीबी ऑपरेटर था। रविवार रात के वह नाले के पास खड़ी जेसीबी को हटा रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
इसी दौरान नाले में अचानक बाढ़ आ गई। पानी के तेज बहाव में जेसीबी के साथ हेमराज भी बह गया। शव सोमवार सुबह जेसीबी के साथ ही बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
4 of 8
नाले में आई बाढ़ से नेरा गांव में चल रहे ननाल हाइड्रो प्रोजेक्ट की एक जेसीबी, दो ट्रेक्टर, एक टिप्पर व कंकरीट बनाने वाली दो मशीनें भी पानी में बह गईं। प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही कंपनी को एक करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है। इसके अलावा जुंगरा से खजुआ और तीसा दो से नेरा गांव के बीच में नाले के ऊपर बने पांच पुल भी बाढ़ में बह गए।
विज्ञापन
5 of 8
इसके चलते संबंधित गांव के लोगों को नाला पार करना मुश्किल हो गया है। पुलों के बह जाने की स्थिति में अब लोग गांव के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षतिग्रस्त हुए पुलों के स्थान पर जल्द नए पुलों का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
6 of 8
एसडीएम हितेश आजाद ने बताया कि नाले में पानी का जलस्तर बढ़ने से जेसीबी ऑपरेटर की मृत्यु हुई है। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजजों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। बाढ़ से हुए नुक्सान का भी आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
वहीं हिमाचल के कुल्लू जिले के रोहतांग की तरफ राहनीनाला के पास सड़क पर मलवा व वोल्डर गिर जाने से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। हजारों वाहन आर-पार फंस गए हैं।