फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अटल टनल देखने को सैलानी बेताब, शिमला में भी उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sun, 11 Oct 2020 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में रविवार को भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर पर्यटकों की खासी भीड़ लगी रही। राजधानी शिमला में प्रशासन ने रविवार को बाजार बंद करने का तुगलकी फरमान सुना दिया है। ऐसे में वीकेंड पर शिमला पहुंचने वाले टूरिस्टों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन के इस फैसले से शिमला के पर्यटन कारोबारियों में रोष व्याप्त है। कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा समय में सिर्फ वीकेंड पर ही टूरिस्ट शिमला पहुंच रहा है। शुक्रवार और शनिवार को टूरिस्ट शिमला पहुंचते हैं और संडे को घूमने फिरने के बाद वापस जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन बाजार बंद होने की वजह से टूरिस्ट जहां शॉपिंग नहीं कर पा रहे वही खाने पीने की चीजें भी मुहैया नहीं हो पा रही। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद  का कहना है कि वीकेंड पर संडे को शहर के होटलों में करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी, लेकिन बाजार बंद होने की वजह से सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस फैसले से सैलानियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस समस्या से अवगत करवाया गया है, और संडे को बाजार बंद रखने का फैसला वापस लेने की अपील की गई है। संडे को शिमला बंद होता है, अगर पहले पता होता तो यहां आते ही नहीं, कहीं और घूमने चले जाते। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में वीकेंड पर घूमने पहुंचे बाहरी राज्यों के सैलानियों ने बाजार बंद होने पर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी। रविवार को शहर के होटलों में करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी। शनिवार को भारी संख्या में शिमला पहुंचे टूरिस्ट जब रविवार को घूमने के लिए रिज मैदान और माल रोड पहुंचे तो बाजार पूरी तरह बंद था। टूरिस्टों को चाय तक नसीब नहीं हुई। दिल्ली से परिवार के साथ शिमला पहुंचे आशीष खजूरिया ने बताया कि वीकेंड पर शिमला घूमने आए थे लेकिन यहां तो पूरा बाजार ही बंद है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अगर पहले पता होता तो कहीं और जाने का प्रोग्राम बना लेते। चंडीगढ़ से आए प्रभजोत सिंह ने बताया कि दोस्तों के साथ वीकेंड पर शिमला आए थे लेकिन यहां तो चाय परांठा तक नसीब नहीं हुआ। भूखे पेट ही होटल लौटना पड़ेगा। टूरिस्टों ने बताया कि शिमला की यादों को वह शॉपिंग के जरिये अपने साथ वापस ले जाना चाहते थे लेकिन बाजार बंद होने के कारण खरीदारी नहीं कर पाए। हालांकि टूरिस्टों ने रविवार को रिज मैदान पर घुड़सवारी करने और आइसक्रीम खाने का लुत्फ जरूर उठाया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अटल टनल रोहतांग को आम लोगों के लिए खोले हुए एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। इसके बाद अटल टनल से सैलानियों की आवाजाही जारी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते सैकड़ों की संख्या में पर्यटक व प्रदेश के अन्य जिलों से लोग अटल टनल देखने पहुंचे। पर्यटक टनल से होकर लाहौल पहुंच रहे हैं। गुफा होटल से लेकर राजा घेपन मंदिर तक यात्रियों की गाड़ियां अधिक आने से जाम की स्थिति बनी रही। चार से पांच बजे तक एक घंटा टनल बंद रहने पर नॉर्थ पोर्टल मुहाने में सैकड़ों वाहनों की कतारें लगी रही। हालांकि अटल टनल के भीतर का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। सिस्सू में झील और पलमधारा फाल देखने भी भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटक अब चंद्रा नदी के किनारे पानी के साथ अठखेलियां करते भी नजर आ रहे हैं। इन यादगार लम्हों को कैमरे और मोबाइल में कैद रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बीच कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। तीर्थन के अनछुए पर्यटन स्थलों तक सैलानी पहुंचने लगे हैं। ग्राम पंचायत श्रीकोट के भरयाड़ा में प्राकृतिक झरना इन दिनों सैलानियों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक झरने का आनंद उठाने के लिए कई सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। भरयाड़ा झरने में करीब सौ फीट से भी अधिक ऊंचाई से पानी गिरता है। चारों ओर घने जंगल की हरियाली इसे और भी खूबसूरत बनाती है। यह तीर्थन घाटी ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के बफर जोन में स्थित सबसे बड़ा झरना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें