फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख, अटल टनल देखने को बेताब, होटलों में 90 फीसदी कमरे बुक

Sat, 10 Oct 2020 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस वीकेंड पर भी बड़ी संख्या में सैलानियों ने पहाड़ों का रुख किया। शुक्रवार को ही कई सैलानी पर्यटन स्थलों पर पहुंच गए। वहीं अटल टनल रोहतांग देखने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लग गया। करीब छह माह तक ठप पड़ा रहा पर्यटन कारोबार अब पटरी पर लौटने लगा है। राजधानी शिमला सैलानियों से पैक हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शहर के छोटे होटलों में 50 तो बड़े होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। शहर के कई होटल ऐसे हैं, जिनमें 100 फीसदी कमरे पैक हो गए हैं। लाहौल में 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच गई। वहीं धर्मशाला और मनाली में होटलों के महज 30 फीसदी कमरे ही भर पाए।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अटल टनल रोहतांग के दुनिया भर में विख्यात होने से इसे देखने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है। खासकर वीकेंड में सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे लाहौल में पर्यटन कारोबार भी चमकने लगा है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल घाटी के सरकारी, पर्यटन निगम के होटल व रेस्ट हाउस पैक हैं। निजी होटल व रेस्ट हाउस में ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंच गई है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि मनाली में वीकेंड में 30 फीसदी तक पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिला कांगड़ा के होटल मालिकों पर एक बार फिर मायूसी छा गई है। वीकेंड होने के बावजूद जिला कांगड़ा के होटलों में पर्यटक न पहुंचने के कारण 30 फीसदी ऑक्यूपेंसी ही रह गई है। धर्मशाला में प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी कम ही लोग दिखाई दिए। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि इस हफ्ते होटलों में केवल 30 फीसदी ऑक्यूपेंसी ही रह गई है, जिससे होटल कारोबारी खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में हजारों सैलानियों के पहुंचने से बाजारों में रौनक लौट आई है। शनिवार को भी शहर के बाजारों में काफी चहल पहल रही। सैलानियों ने दुकानों पर जाकर खरीदारी की। मालरोड पर कई ब्रांडेड कंपनियों की दुकानों पर डिस्कांउट का भी सैलानी फायदा उठा रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक वीकेंड पर बाकी दिनों की तुलना में कारोबार दो से तीन गुना तक बढ़ रहा है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आगामी त्योहारी सीजन में कारोबार और बढ़ेगा। इससे कोरोना काल का घाटा भी कुछ कम होने की उम्मीद है। हालांकि, कई जगह बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम भी टूट रहे हैं। सैलानियों के साथ साथ कई कारोबारी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें