लेकिन बाजार बंद होने की वजह से टूरिस्ट जहां शॉपिंग नहीं कर पा रहे वही खाने पीने की चीजें भी मुहैया नहीं हो पा रही। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद का कहना है कि वीकेंड पर संडे को शहर के होटलों में करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी, लेकिन बाजार बंद होने की वजह से सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस फैसले से सैलानियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस समस्या से अवगत करवाया गया है, और संडे को बाजार बंद रखने का फैसला वापस लेने की अपील की गई है। संडे को शिमला बंद होता है, अगर पहले पता होता तो यहां आते ही नहीं, कहीं और घूमने चले जाते।