फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से बच गई लोगों की जान

Wed, 15 Jul 2020 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एचआरटीसी के बिलासपुर डिपो की ब्रहमपुखर-बंदला-बिलासपुर रूट पर आ रही बस की ब्रेक की प्रेशर पाइप अचानक फट गई। ब्रेक न लगने पर ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को पहाड़ी की तरफ घुमा दिया और बस पहाड़ी से टकराकर रूक गई। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि बंदला से बिलासपुर की तरफ उतराई में ही बार-बार बस की ब्रेक नहीं लग रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर से कुछ ही दूरी पर दनोह नामक जगह पर बस जाम हो गई।  जानकारी के अनुसार निगम की यह बस बुधवार सुबह सात बजे ब्रहमपुखर के लिए रवाना हुई और वाया बंदला सीहड़ा होते हुए बिलासपुर आ रही थी। यह बस साढ़े नौ बजे बिलासपुर पहुंची। जैसे ही बस दनोह के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक लगना बंद हो गई और गाड़ी जाम हो गई। इस पर तत्काल चालक ने बस का स्टेयरिंग एकाएक पहाड़ी की तरफ घुमा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे बस पहाड़ी से टकराकर रूक गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे के बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक को सूचित किया गया और इसके बाद तत्काल वर्कशॉप से कर्मचारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और बस को वर्कशॉप पहुंचाया। निगम के बिलासपुर डिपो में कार्यरत क्षेत्रीय प्रबंधक केएल यादव ने बताया कि बस की प्रेशर पाइप फट गई थी। इससे बस जाम हो गई। बस में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए इसे वर्कशॉप में भेज दिया गया है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां बता दें कि बिलासपुर से बंदला मार्ग हादसों के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। जनता की सहूलियत के मद्देनजर इस रूट पर निगम की बसें ही चलती हैं। क्योंकि, पिछले साल भी एक बस में तकनीकी खराबी आई थी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया था। यही नहीं, कुछ साल पहले 24 अक्तूबर 2011 को भी एक बस ढांक से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह के समय भी बंदला से बिलासपुर लौटते समय बस की प्रेशर पाइप फट गई। जिससे बस जाम हो गई और चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। ऐसे में सावधानी के तौर पर इस रूट पर बस को भेजने से पहले वर्कशॉप में तकनीकी जांच करवाई जानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें