फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे चला अभियान: 12 दिनों से बारालाचा में बर्फीले तूफान में फंसे 788 लोग किए रेस्क्यू

Sat, 17 Apr 2021 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

बारालाचा दर्रे पर पिछले 12 दिनों से बर्फीले तूफान और खून जमा देने वाली ठंड में फंसे 788 यात्री और पर्यटक शनिवार को रेस्क्यू किए गए। समुद्रतल से 16040 फीट की ऊंचाई पर लाहौल-स्पीति जिला पुलिस और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 48 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उधर, मौसम खराब होने और ताजा बर्फबारी के चलते मनाली-लेह सामरिक मार्ग एक बार फिर यातायात के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि करीब 200 किमी की गति से चलने वाले बर्फीले तूफान के बीच इस अभियान को चलाना एक चुनौती भरा रहा। इस ऑपरेशन में लाहौल-स्पीति प्रशासन, पुलिस और बीआरओ के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बर्फ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बारालाचा, सरचू और दारचा के आसपास करीब 121 वाहन फंस गए, जिनमें कई सैलानी वाहन और ट्रक थे। लाहौल-स्पीति पुलिस ने बीआरओ ओर लेह प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बर्फीले तूफान और माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में 48 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिये बारालाचा में फंसे 41 लोगों को पुलिस और बीआरओ की टीम ने सुरक्षित किलिंग सराय और जिंगजिंगबार पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इनमें कई ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर और यात्री शामिल थे। वहीं विपरीत हालात के चलते लाहौल-स्पीति पुलिस ने बीआरओ की सलाह पर मनाली-लेह सामरिक मार्ग फिलहाल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीएम केलांग राजेश भंडारी, जीएम नितिन शर्मा, पीओ आईटीडीपी रमन कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें