हिमाचल में बारिश का कहर जारी है। अगस्त महीने में प्रदेश में सामान्य से साठ फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। मनाली चंडीगड़ नेशनल हाईवे पर नो मील के समीप ट्रक पर चट्टान गिर गई।
विज्ञापन
2 of 8
इस हादसे में पंजाब के तीन युवक घायल हो गए। तीनों मुर्गे की स्पलाई लेकर कुल्लू की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
वहीं बीती रात प्रदेश के चंबा जिले के संधारा के समीप गांव (कूट) मुहाल लाहड़ी में बारिश ने खूब तबाही मचाई।
4 of 8
रात को अचानक घरों में भारी मलबा घुस आया। लोंगो ने आनन फानन में बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। लेकिन तबाही का मंजर थमने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन
5 of 8
देखते ही देखते मलबा कमरों में घुस गया। घरों में रखा सारा सामन तबाह हो गया। मंजर यह था कि कमरों में रखे बेड, टीवी, फ्रिज भी मलबे की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
6 of 8
पीड़ित परिवारों में बलदेव सिंह सपुत्र हंसराज, विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, रूमाल सिंह, ओमप्रकाश, संजय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 8
घरों के आसपास की गलियों में भी भारी मलबा एकत्रित हो चुका है। लोगों की मांग है कि प्रशासन मौके पर हालात का जायजा ले और नुकसान का मुआवजा दिया जाए।