'मंत्री के गनमैन ने पहले हमें लात घूसों से पीटा और फिर गोली मार दी।' जहां कानून के रखवाले ही ऐसी हरकत करें इससे शर्मनाक बात और क्या होगी। ये वारदात शिमला के होटल हॉलीडे होम में हुई। आप भी जानिए पूरा सच। सभी फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
2 of 12
शिमला के होटल हॉलीडे होम की पार्किग में वीरवार रात उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पीएसओ ने चालक के साथ मिल कर पहले दो कारोबारी युवकों को पीटा और फिर एक पर गोली दाग दी। गोली युवक की टांग में लगी है। घायल युवक आईजीएमसी में भर्ती है। पीएसओ और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पीएसओ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पार्किंग को लेकर विवाद के चलते यह वारदात हुई है। अस्पताल में रोते हुए पुलिस को बयान देता कारोबारी का बेटा।
विज्ञापन
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
3 of 12
अस्पताल में पहुंचे नगर निगम के मेयर संजय चौहान युवक को ढांढस बंधाते हुए।
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
4 of 12
पीठ पर पड़े डंडों के निशान।
विज्ञापन
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
5 of 12
अस्पताल में रोता युवक।
विज्ञापन
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
6 of 12
अस्पताल में रोते हुए पीड़ित युवक की मां।
विज्ञापन
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
7 of 12
अस्पताल में रोते हुए पीड़ित युवक की मां।
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
8 of 12
एफआईआर में मंत्री के पीएसओ हेड कांस्टेबल पंकज शर्मा (प्रथम बटालियन जुन्गा) निवासी बिलासपुर ने आरोप लगाया है कि कारोबारी कशिश और अभय ने उससे और चालक राकेश कुमार निवासी हमीरपुर से मारपीट की। झड़प में पिस्टल नीचे गिर गई। जैसे ही उसने पिस्टल को उठाया तो दोनों युवकों को लगा कि वह फायर करने वाला है। ऐसे में युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसी झड़प में गोली चल गई। होटल हॉलीडे होम में जिस समय मारपीट और गोली चलाने की घटना हुई, उस समय मंत्री मौके पर मौजूद नहीं थे। वह होटल में चल रही एक बैठक में थे। दूसरे युवक के पांव में लगी गोली।
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
9 of 12
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि हॉलीडे होम की घटना मेरी सुरक्षा से जुड़ी नहीं है। मैं मौके पर उपस्थित नहीं था। यह घटना पार्किगिं में गाड़ी खड़ा करने को लेकर हुई है। जिस गाड़ी को पार्क करने को लेकर विवाद हुआ, वो गाड़ी भी मेरी नहीं थी। घटना के बारे में मुझे पुलिस ने सूचित किया था। मैंने पुलिस को साफ तौर पर कहा कि कानून अपना काम करे। इस मामले में सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। पुलिस और ड्राइवर को ले जाए, जिससे कानून की राह में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके।
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
10 of 12
गोली लगने के बाद खून से सना जूता दिखाता पीड़ित का भाई।
'मंत्री के गनमैन ने हमें लात घूसों से पीटा फिर गोली मार दी'
11 of 12
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने बताया कि पीएसओ और कारोबारी ने क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। पीएसओ और चालक को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस गंभीरता से हर पहलु की जांच कर रही है।