फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद बेटे का शव देख बेसुध हो गई मां, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Sun, 06 Aug 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करपट (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 9
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए 25 वर्षीय तेंजिन छुलटिम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद के पिता किशन चंद ने मुखाग्नि दी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सेना और पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

2 of 9
शहीद की अंतिम विदाई पर पूरी लाहौल घाटी के लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। शहीद के अंतिम संस्कार पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 9
महिलाओं और युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पहले पठानकोट से सड़क मार्ग से करीब 25 घंटे बाद शहीद तेंजिन का पार्थिव शरीर सवा एक बजे उनके पैतृक गांव करपट पहुंचाया गया।

4 of 9
तिरंगे में लिपटे शहीद जवान के शव को सबसे पहले पिता किशन लाल ने देखा। उन्होंने बेटे को चूमा और भावुक होकर रो पड़े।
विज्ञापन

5 of 9
मां बेटे के शव को देख बेसुध हो गई। वह बेटे शव को भी नहीं देख पाईं, जबकि बहनों के भी आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
बाद में लामाओं ने पूरे विधि विधान के साथ शहीद के अंतिम दाह संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन

7 of 9
इस दौरान सेना के अधिकारियों के साथ लाहौल-स्पीति जिला का पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।

8 of 9
स्थानीय विधायक रवि ठाकुर, पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय, उपायुक्त देवा सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह आदि घाटी के हजारों लोगों ने शहीद तेंजिन को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

9 of 9
इससे पहले दालंग में सेना के ट्रांजिट कैंप दालंग में भी सेना ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें