रेलवे बोर्ड बिल्डिंग से सीटीओ वाली सड़क पर सोमवार को किसी भी गाड़ी को नहीं आने दिया गया। सभी सरकारी और निजी गाड़ियों को वहां से वापस लौटा दिया गया। मौके पर गाड़ी में मौजूद अफसर और दूसरे लोग पैदल ही गंतव्य की ओर चल दिए हालांकि इस दौरान कई अफसर मौजूद पुलिस कर्मचारियों से आगे जाने का आग्रह करते भी दिखे लेकिन पुलिस ने प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देकर उन्हें इस सड़क पर जाने से रोक दिया। इस दौरान बुजुर्ग लोग परेशान भी दिखे। पैदल चलने वाले राहगीरों ने राहत की सांस भी ली। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन
PICS: हाईकोर्ट के आदेश पर जब एसपी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस
2 of 7
शिमला पुलिस के अफसरों ने भी एक बेहतर मिसाल पेश करते हुए अपनी सरकारी गाड़ियां रेलवे बोर्ड बिल्डिंग के पास ही छोड़ दी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसपी की सरकारी गाड़ी वहां पर पहुंचीं। उनके साथ एएसपी और डीएसपी भी थे। एसपी ने तुरंत अपने ड्राईवर को लौटने को कहा, वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने लगे। उन्होंने मौके पर लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करने के लिए वह शिमला पुलिस का साथ दें।
विज्ञापन
PICS: हाईकोर्ट के आदेश पर जब एसपी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस
3 of 7
आपातकालीन वाहनों पर किसी तरह की पाबंदी से पुलिस प्रशासन ने इंकार किया है। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश का सोमवार को पूरा असर देखने को मिला। शिल्लीचौक से शिमला क्लब की ओर जाने वाली गाड़ियों को रोका गया। रेलवे बोर्ड बिल्डिंग से सीटीओ वाली सड़क पर सोमवार को कोई भी गाड़ी दाखिल नहीं हो पाई।
PICS: हाईकोर्ट के आदेश पर जब एसपी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस
4 of 7
उपायुक्त और एसपी कार्यालय तक पहुंचने के लिए अब केवल एक मात्र विकल्प है। विंटर फील्ड से वाया कमांड होते हुए यहां तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन यहां गाड़ियों की काफी भीड़ रहती है। डीसी आफिस के पास दोनों तरफ गाड़ियों की पार्किंग रहती है। यहां पार्क गाड़ियों को यहां से हटाने का काम सोमवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन
PICS: हाईकोर्ट के आदेश पर जब एसपी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस
5 of 7
पुलिस ने गाड़ियों में वार्निंग स्लिप लगाकर लोगों से गाड़ियों का हटाने का आग्रह किया। इसके बावजूद अगर मंगलवार को कोई गाड़ी यहां खड़ी मिलती है तो उसका चालान होगा। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि यहां यातायात सुचारु रह सके।
विज्ञापन
PICS: हाईकोर्ट के आदेश पर जब एसपी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस
6 of 7
एचआरटीसी की टैक्सी रेलवे बोर्ड बिल्डिंग से सीटीओ चौक नहीं आई। टैक्सी सोमवार को वाया विंटर फिल्ड-कंमाड होते हुए चली। इस बारे में यात्रियों को मालूम नहीं था, इस वजह से बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
PICS: हाईकोर्ट के आदेश पर जब एसपी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस
7 of 7
एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना की जा रही है। सभी से अपील है कि वह शिमला पुलिस का सहयोग करें। विंटर फील्ड से डीसी कार्यालय तक आने वाली गाड़ी के पास रोड परमिट होना चाहिए उन्हें ही आने की अनुमति होगी।