प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनुबंध पर कार्यरत 5107 पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के मामले में प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने सरकार को दो माह के भीतर निर्णय लेने के आदेश दिए हैं। ट्रिब्यूनल ने ये भी स्पष्ट किया है कि नियमितीकरण सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित मामलों के निर्णय पर निर्भर करेगा।