फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस हाईवे का नाम सुनकर ही कांप जाते हैं ड्राइवर, वहां ट्रक दौड़ाती है देवभूमि की बेटी

Thu, 21 Sep 2017 03:31 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
1 of 11
दुनिया के सबसे खतरनाक हाइवे पर जहां लोगों को पैदल चलते हुए भी डर लगता है और वहां से गुजरने में कतराते हैं। उन्हीं सड़कों पर 23 साल की पूनम हैवी ट्रक दौड़ाती है। दुनिया के सबसे खतरनाक हाइवे में से एक शिमला-किन्नौर हाइवे पर पूनम ने हैवी व्हीकल दौड़ाने में महारत हासिल कर रखी है।
विज्ञापन

2 of 11
हिमाचल ‌के जिला किन्नौर का नाम सुनते ही ज्यादातर ड्राइवर वहां की खतरनाक सड़कों और साथ बहती सतलुज के तेज प्रवाह को देखते ही जाने से मना कर देते हैं वहीं उसी सड़क पर पूनम ने रामपुर से 144 किलोमीटर दूर रारंग गांव तक न सिर्फ ट्रक चलाया बल्कि इस ट्रक में भवन निर्माण की कई टन सामग्री भी सही सलामत पहुंचाई।
विज्ञापन

3 of 11
पूनम ने रामपुर से रारंग तक का सफर 6 घंटे में पूरा किया। रारंग तक के सफर पर कई ऐसे भी स्थान थे जहां पर सिंगल रोड होने की वजह से आगे से गाड़ी आ जाने पर काफी पीछे हटकर पास देना पड़ा। इस सफर के दौरान उन्होंने 8 हजार मीटर उंचाई वाले क्षेत्र में भी गाड़ी चलाई है।

4 of 11
पूनम के रारंग सही सलामत पहुंचने पर गांव के लोगों ने उसका स्वागत किया और उसके प्रयासों की खूब सराहना की। वहीं अब पूनम की खतरनाक सड़कों पर ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर वायरल हो गया है और अभी तक 10 हजार लोगों ने इसे यू ट्यूब में देखा है।
विज्ञापन

5 of 11
खारदुंगला सड़क में चलाना चाहती है ट्रक- पूनम अब दुनिया की सबसे उंचाई वाली सड़क खारदुंगला पास पर ट्रक चलाना चाहती है। 17582 फीट की उंचाई वाली इस सड़क को सबसे खतरनाक सड़क माना जाता है और साल के अधिकतर समय यह बर्फ से ढकी रहती है। पूनम का कहना है कि वे लेह और इसके बाद लेह से खारदुंगला पास तक अकेले ट्रक चलाना चाहती हैं।
विज्ञापन

6 of 11
पूनम ने हासिल किया है एचटीवी लाइसेंस- पुरूषों को हैवी ट्रक और बसें चलाते हुए तो आपने अक्सर देखा है लेकिन पूनम हिमाचल प्रदेश और देश की उन चुनिंदा लड़कियों में से एक है जो हैवी ट्रक चलाती हैं और जिनके पास बाकायदा हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल चलाने का लाइसेंस भी है।
विज्ञापन

7 of 11
पूनम नेगी बताती हैं कि उन्होंने अपने चाचा की पिकअप गाड़ी चलाना पांच साल पहले सीखा था और अब उन्हें छोटी गाड़ियां चलाना अजीब सा लगता है। पूनम का कहना है कि उन्हें बड़ी गाड़ी में खतरनाक सड़कों को पार करने का शौक है और वे भविष्य में एचआरटीसी के लिए भी बस चलाना चाहती हैं।

8 of 11
एचआरटीसी में ली है दो माह की ट्रेनिंग- पूनम नेगी ने हिमाचल पथ परिवहन निगम से ड्राइविंग की दो माह की ट्रेनिंग भी कर रखी है।

9 of 11
पूनम बताती हैं कि उन्हें उंचाई और खतरनाक रास्तों से बिल्कुल डर नहीं लगता है और वे किसी भी संकरी और खतरनाक सड़क से बिना डरे छोटी हो या बड़ी किसी भी गाड़ी को आसानी से चला लेती हैं। फिलहाल पूनम अभी सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने की तैयारियों में जुटी है।

10 of 11
जो लोग मजाक उड़ाते थे आज फख्र महसूस करते हैं- जब पूनम ने पिक अप और अपने चाचा का ट्रक चलाना शुरू किया तो आस पड़ोस के लोग उनका खूब मजाक उड़ाते थे।
विज्ञापन

11 of 11
वहीं जब वे किसी सामान को लाने के लिए पिकअप या ट्रक में जाती थी तो लोग बड़ी हैरानी से देखते थे कि लड़की बड़ी गाड़ी चला रही है। पूनम बताती है कि जबसे लोगों को पता चला है कि मैने रामपुर से रारंग तक खुद ट्रक चलाकर लाया है तो वे मेरी हिम्मत को मानने लगे हैं और मुझ पर फख्र महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें