कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है जुब्बल-कोटखाई
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र हमेशा से कांग्रेस का एक मजबूत गढ़ रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में कई दशकों तक कांग्रेस के दिवंगत नेता रामलाल ठाकुर ने जीतते आए। वहीं एक बार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह यहां के विधायक रहे। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से ही अपने जीवन की एक मात्र हार का सामना भी करना पड़ा था। वर्ष 2007 व वर्ष 2017 में भाजपा के दिवंगत नेता नरेंद्र बरागटा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई थी। इस बार भाजपा से चेतन बरागटा, कांग्रेस से रोहित ठाकुर, माकपा से विशाल शांकटा, बसपा से राम पाल, आम आदमी पार्टी से श्रीकांत व सुमन कदम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे।