फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Result: अपने ही घरों में ढेर हुए भाजपा सरकार के आठ कैबिनेट मंत्री, जानिए किसे कहां मिली मात

Thu, 08 Dec 2022 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
वीरेंद्र कंवर, देवेंद्र कुमार भुट्टो। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे 8 विधायकों को अपने ही घरों में ढेर होना पड़ा। भाजपा सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे और कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर को कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र कुमार भुट्टो ने 7,579 मतों से पराजित किया। 
विज्ञापन

2 of 8
सुरेश भारद्वाज व अनिरुद्ध सिंह। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार में शहरी आवास मंत्री रहे और कसुम्पटी विस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने पराजित किया। अनिरुद्ध सिंह ने उन्हें 8,655 मतों से शिकस्त दी। भाजपा हाईकमान ने सुरेश भारद्वाज का विस क्षेत्र बदलकर इस बार कसुम्पटी से टिकट दिया था। 2017 में उन्होंने शिमला शहरी सीट से चुनाव में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 8
डॉ. राजीव सैजल, विनोद सुल्तानपुरी। - फोटो : संवाद
भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे और कसौली विस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव सैजल को कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने 6,768 मतों से शिकस्त दी।

4 of 8
गोविंद ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़। - फोटो : संवाद
भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री और मनाली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर को कांग्रेस उम्मीदवार भुवनेश्वर गौड़ ने 2,957 वोटों से हराया।   
विज्ञापन

5 of 8
सरवीण चौधरी, केवल सिंह पठानिया। - फोटो : संवाद
भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री और शाहपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने 12,243 मतों से हराया।
विज्ञापन

6 of 8
भवानी पठानिया, राकेश पठानिया व डॉ. राजन सुशांत। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार में वन एवं खेल मंत्री रहे और फतेहपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया को कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने 7,354 मतों से हराया। 2022 के विस चुनाव में भाजपा हाईकमान ने राकेश पठानिया को नुरपुर से बदलकर फतेहपुर से टिकट दिया था। 2017 का विस चुनाव राकेश पठानिया ने नुरपुर से लड़ा था और जीत हासिल की थी।  
विज्ञापन

7 of 8
राजेंद्र गर्ग, राजेश धर्माणी, राकेश चोपड़ा। - फोटो : संवाद
भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे और घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग को कांग्रेस उम्मीदवार राजेश धर्माणी ने 5,176 मतों से हराया। 
विज्ञापन

8 of 8
रवि ठाकुर, डॉ. रामलाल मारकंडा। - फोटो : संवाद
भाजपा सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे और लाहौल-स्पीति से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामलाल मारकंडा को कांग्रेस उम्मीदवार रवि ठाकुर ने 1,616 मतों से हराया। वहीं सिर्फ सीएम जयराम ठाकुर, जसवां परागपुर से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा सरकार में परिवहन और उद्योग मंत्री रहे विक्रम सिंह, पावंटा साहिब से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी ही 2022 के विस चुनाव में जीत दर्ज कर पाए हैं। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने इस बार धर्मपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन वे कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रशेखर से 3,026 मतों से हार गए।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें