फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे का वेलकम करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, खूब चले लात-घूंसे

Sun, 10 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का वेलकम करने कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने खूब लात-घूंसे बरसाए। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। शहर के मुख्य चौक में उस वक्त लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी जब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का वेलकम करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने ही एक युवा कार्यकर्ता की धुनाई कर दी। इस युवा कार्यकर्ता ने वरिष्ठ नेता के नाम से नारे नहीं लगाए। बस यही बात इन कार्यकर्ताओं को नहीं पची और इस युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता पर लात घूसों की बरसात कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बीच बचाव करते हुए इस युवा कार्यकर्ता को छुड़वाया। इस मामले को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू से भी युवा कार्यकर्ता ने शिकायत की। गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू जिला चंबा के विभिन्न विस क्षेत्रों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे है।
विज्ञापन

3 of 5
शुक्रवार को जहां भटियात व डलहौजी में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए गए तो वहीं चुराह में भी शनिवार को लोगों में जोश भरा गया। दोपहर बाद चंबा विस क्षेत्र के तहत यह कार्यक्रम होना था। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले ही कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता की पिटाई कर दी।

4 of 5
कुल मिलाकर इस मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार खूब गर्म रहा। हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी रंजीता रंजन ने कहा कि हो हल्ला करने से किसी को टिकट नहीं मिलती। टिकट किसे मिलेगी, यह हाईकमान तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में एकता और अनुशासन होना बेदद जरूरी है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धर्म मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी के बीच छोटे-मोटे मनमुटाव हो जाते हैं। इस मामले को भी सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें