फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, इन बड़े फैसलों की उम्मीद

Thu, 21 Feb 2019 11:16 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक में बड़े फैसले होने की उम्मीद है। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 25 फरवरी को शाम तीन बजे तय की गई है। इसमें हिमाचल में सवर्ण आरक्षण लागू करने पर फैसला संभव है।
विज्ञापन

2 of 6
बैठक में सवर्ण आरक्षण को लागू करने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट रखी जा सकती है। इसी का अध्ययन कर फैसला होगा।जयराम सरकार ने सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने का फैसला राज्य मंत्रिमंडल की पहले हुई बैठक में ही ले लिया है।  
विज्ञापन

3 of 6
आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण देने पर गंभीरता से विचार करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित की है।

4 of 6
 इस उप समिति के तीन सदस्य सुरेश भारद्वाज, रामलाल मारकंडा और वीरेंद्र कंवर हैं। यह उप समिति बैठक करके इस पूरे मामले पर चर्चा कर चुकी है।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस और कई बाहरी राज्यों के पैट्रन पर अध्ययन किया जा रहा है कि वे इसे किस तरह से लागू कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हिमाचल सरकार की कोशिश भी यही रहेगी कि इसके दायरे में अधिक से अधिक लोगों को लाया जाए, इसलिए इस विषय पर हर तरह से विचार-मंत्रणा की जा रही है। मंत्रिमंडल की 25 फरवरी को प्रस्तावित बैठक से पहले ही यह तय हो जाएगा कि क्राइटेरिया क्या रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर्मचारियों पर भी होंगे फैसले
राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में कर्मचारियों को कई लंबित वित्तीय लाभ देने से संबंधित अन्य फैसले भी लिए जा सकते हैं। दिहाड़ीदारों को नियमित करने का निर्णय पिछली मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा को गया था, इस पर भी कोई फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें