सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।
विज्ञापन
2 of 8
हिमाचल में तीन साल का सेवाकाल पूरा करने वाले हजारों सरकारी अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा। यह फैसला शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
3 of 8
हालांकि पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दिहाड़ीदारों का मामला भी मंत्रिमंडल में चर्चा को गया, मगर इस पर फैसला अगली कैबिनेट के लिए टाल दिया गया।
4 of 8
यह लाभ 31 मार्च 2019 और 30 सितंबर 2019 तक तीन साल की नौकरी पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को दिया जाएगा। चुनाव आचार संहिता की आशंका के चलते यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
शनिवार को देर शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में राज्य के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों के 44 पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
6 of 8
कई संस्थानों को स्तरोन्नत करने के भी फै सले लिए गए। इनमें भोरंज में आईपीएच महकमे का एक डिविजन खोलने और अर्की में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग का एक उपमंडल खोलने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
7 of 8
चुराह के पंजराडू़ और नाहन के कौंलावाला में दो आईटीआई खोलना तय किया गया। करसोग में पॉलीटेकभनीक संस्थान खोलने का भी फैसला लिया गया है।