पूर्व मंत्री सिंघी राम से विदेश दौरे पर किए गए खर्च की रिकवरी की जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को धर्मशाला में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सरकारी खर्च पर करीब 12 साल पहले तीन देशों जर्मनी, इटली और दुबई के दौरे पर गए गए तत्कालीन बागवानी मंत्री सिंघी राम को एचपीएमसी के अधिकारियों ने अलग-अलग रिकवरी नोटिस दिए थे। 29 जुलाई 2015 को एचपीएमसी केे तत्कालीन एमडी जेसी शर्मा की ओर से सिंघी राम को 76,990 रुपये और 26 अप्रैल 2018 को एचपीएमसी के जीएम सुरेंद्र माल्टू ने 3,64,965 रुपये रिकवर करने का रिकवरी नोटिस दिया था।