सकूल अपग्रेड
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट ने बिलासपुर के घंडालवी में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल ने लाहौल-स्पीति जिले की केलांग तहसील के कारगा गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने को भी अनुमति दी। जिला मंडी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोलधार, बाग चुवासी, जाच और कांदी टिक्कर को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने का फैसला लिया गया। कुल्लू जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय न्योली, मेहा और शालीन को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने तथा मंडी जिला में राजकीय उच्च विद्यालय हराबोई, काहनू, रीचानी, पालाहोटा, चंबी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा कुल्लू जिला में राजकीय उच्च विद्यालय डोगरी, सारी, जिन्दुआर और हलान एक को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 82 पद सृजित करने की स्वीकृति दी। बैठक में जिला लाहौल-स्पीति के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ में विज्ञान की कक्षाएं प्रारंभ करने व प्राध्यापकों के तीन पदों को अनुबंध आधार पर भरने की स्वीकृति प्रदान की।